विकास दुबे देवेंद्र सिंह भोले
उत्तर प्रदेश कानपुर क्राइम देश विदेश वायरल चेक

भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ विकास दुबे की तस्वीर वायरल,देखें तमाम नेताओं के साथ फोटो

कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए,इसके बाद से उत्तर प्रदेश मे सियासत तेज हो गई है अपराधी विकास दुबे का कनेक्शन सपा बसपा और भाजपा में पाए जाने के बाद अब विकास दुबे की फोटो अकबरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,हालाँकि इस तस्वीर में सांसद भोले अपराधी विकास दुबे से दूरी पर बैठे हैं लेकिन सवाल अब ये उठता है की क्या एक राजमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता के हत्यारे विकास दुबे को सांसद भोले नही पहचान पाए? इतना बड़ा अपराधी आखिर एक सांसद के पास कैसे बैठा रहा ? हालंकि तस्वीरों से किसी का अपराध बयान नही होता लेकिन एक खूंखार अपराधी और सांसद का एक साथ एक फ्रेम में होना सवाल खड़े करता है !

विकास दुबे देवेंद्र सिंह भोले

विकास दुबे की तस्वीरें कई बड़े नेताओं और हस्तियों के साथ वायरल हो चुकी हैं !


समाजवादी पार्टी के पोस्टर में अपराधी विकास दुबे

vikas dubey samajwadi party


विकास दुबे के साथ यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक

vikas dubey brijesh pathak


कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल के साथ अपराधी विकास दुबे

rajaram pal with vikas dubey


समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ अपराधी विकास दुबे

विकास दुबे सतीश निगम


भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह बोले के साथ अपराधी विकास दुबे

विकास दुबे देवेंद्र सिंह भोले


हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी के साथ अपराधी विकास दुबे

अन्नू अवस्थी विकास दुबे


अन्नू अवस्थी का करीबी व विकास दुबे का खजांची बताया जा रहा जय बाजपाई अपने भाई के साथ अपराधी विकास दुबे के साथ

जय बाजपाई विकास दुबे


इन सभी हस्तियों के अपराधी विकास दुबे से क्या सम्बन्ध है यह तो जाँच का विषय है लेकिन एक राज्यमंत्री का दर्ज प्राप्त नेता की हत्या करने वाले हत्यारे के साथ यह तस्वीरें इन नेताओं से सवाल पूछ रही हैं !!