विकास दुबे के पिता
उत्तर प्रदेश कानपुर

विकास दुबे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बैंक अकाउंट भी सीज

कानपुर चौबेपुर में हुए पुलिस बल पर कायराना हमले और 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का अपराधी विकास दुबे अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर है,लेकिन पुलिस ने उसपर ताबड़तोड़ कार्यवाही करने शुरू कर दिया है,शनिवार सुबह से ही प्रशासन ने चौबेपुर स्थित विकास दुबे का किलेनुमा घर ढहा दिया,लेकिन कानपुर पुलिस की कार्यवाही यहीं नहीं रुकी।

विकास दुबे का घर

आपको बता दें कि कानपुर पुलिस ने अब कुख्यात अपराधी विकास दुबे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश विकास दुबे के पिता का नाम रामकुमार दुबे है जिसको अब हिरासत में ले लिया गया है,पुलिस ने विकास पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उसके सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है,साथ ही विकास की अकूत सम्पत्ति की जांच भी शुरू कर दी गयी है।

विकास दुबे के पिता

यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे जिस घर में रहता था उसके दीवारे जेल की तरह बनाई गई थी,ऊपर से कांटेदार तार भी लगाए गए थे ताकि कोई परिंदा भी पर न मार सके लेकिन आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद अब प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है,विकास के किलानुमा घर को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया,और वह भी उस जेसीबी से जिससे उसने पुलिस को रोकने का प्लान किया था।

घर के साथ साथ विकास के घर पर खड़ी 2 लग्ज़री को भी जेसीबी से नेस्तनाबूद कर दिया गया है।