विकास दुबे अभिजीत सिंह सांगा भगवती सागर
उत्तर प्रदेश कानपुर क्राइम देश विदेश

एसटीएफ की पूछताछ में दो भाजपा विधायकों का नाम लेते विकास दुबे का विडियो वायरल,देखें विडियो

कानपुर के चौबेपुर थाना अंतर्गत बिकरु गांव में 2-3 जुलाई की रात हुए बिल्हौर के डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का शातिर आरोपी व गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है,वही विकास दुबे का साल 2006 और 2017 के वीडियो का सामने आना बीजेपी विधायकों के लिए गले की फांस बन गया है।

Vikas dubey

साल 2006 में विकास दुबे ने अपने राजनीतिक गुरु का नाम कबूला था,जिसके बाद अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें 2017 में एसटीएफ की पूछताछ के दौरान विकास ने भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा और भगवती प्रसाद सागर का नाम लिया है। विकास दुबे ने राजनीतिक रिश्तो की बात इन दोनों नेताओं के साथ कबूली है,हालांकि दोनों बीजेपी विधायकों ने विकास दुबे के इस बयान को सिरे से नकार दिया।

2017 में एसटीएफ की पूछताछ में लिए दो भाजपा विधायकों के नाम 

विधायक अभिजित सांगा करवाएँगे नाम का गलत इस्तेमाल करने के लिए FIR 

आपको बताते चलें कि 2017 में एसटीएफ द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में विकास दुबे ने तमाम नेताओं से प्रधानों से अपने संबंधों की बात कबूली,जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा और भगवती सागर का नाम भी विकास दुबे ने लिया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी,उसके बाद कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपराधी विकास दुबे की इस बात को सिरे से नकार दिया और अब बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने के चलते मुकदमा दर्ज कराने जा रहे हैं।

क्या बसपा,सपा,भाजपा और कांग्रेस सभी पार्टियों में थी सेटिंग ?

इसके पहले भी गैंगस्टर विकास दुबे का नाम कई बड़े नेताओं से जुड़ा है और तमाम बड़े नेताओं व हस्तियों के साथ गैंगस्टर विकास दुबे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं,जिसमें कांग्रेसी सचिव व पूर्व सांसद राजाराम पाल,भाजपा सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे व अन्य नेताओं के साथ विकास दुबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही हैं।

इस तरह की तमाम बड़ी जानकारियों के साथ जुड़े रहने के लिए फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें फेसबुक पेज