इंदौर:- मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की टीम पर पत्थरों से हमला करने वाला जावेद जब पकड़ा गया तो उसे पत्थरबाजी और हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मध्यप्रदेश के जबलपुर जेल में भेज दिया गया,जावेद के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी रासुका के तहत कार्यवाही करके जेल भेजा गया था,जिनमें से जावेद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। जबलपुर से इंदौर तक इस हड़कंप को देखते हुए जेल में कार्यरत पुलिसकर्मियों को भी आइसोलेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पिछले दिनों इंदौर में लॉकडाउन के दौरान जिन चार आरोपियों को पुलिसकर्मी पर पत्थरबाजी और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया थाउनमें से ही एक आरोपी जावेद खान कोरोना पॉजिटिव निकला है। हालांकि मामले को मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी चूक भी बताया जा रहा है। क्योंकि पहले स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद सभी कैदियों को एक ही जेल में रखा गया था। जिसके बाद चारों में से एक पॉजिटिव निकला है।
विस्तृत जानकारी के लिए यहा पढ़ें
आपको बताते चलें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के इंदौर के शहर में चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया था,तो वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार आरोपी जावेद(25),इमरान खान(24),नासिर खान(58)और सलीम खान(50) को रासुका के तहत जेल भेज दिया गया था,अब इन्हीं चारों आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है।