बर्रा
उत्तर प्रदेश कानपुर

बर्रा :- विरोध के बीच KDA ने खाली कराया मकान

बर्रा ई ब्लॉक विश्व बैक में केडीए जोन तीन की टीम मकान से कब्जा खाली कराने पहुंची। इस दौरान टीम को किराएदार महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गई जिस पर अन्य स्वजन हंगामा करने लगे। हंगामा होने पर महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को उठाकर कब्जा खाली कराया गया।

बर्रा

लखनऊ निवासी राम औतार शर्मा का विश्वबैक ई ब्लॉक में प्लाट है। जिसमे करीब 20 साल से देव शर्मा का परिवार रह रहा था। कुछ समय पहले मकान बर्रा निवासी विभा सचान ने खरीद लिया था। काफी समय से विभा मकान पर कब्जा लेना चाहती थीं, लेकिन किराएदार मकान खाली नहीं कर रहे थे। इस पर उन्होंने ने केडीए से मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। शुक्रवार को केडीए जोन तीन की टीम और संबंधित मजिस्ट्रेट बर्रा थाने पहुंचे। जहां पुलिस बल के साथ टीम थाने के सामने का मकान खाली कराने पहुंची। इस दौरान टीम को किराएदार महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गई जिस पर अन्य स्वजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने महिला कांस्टेबलों की मदद से जेसीबी के आगे लेटी महिलाओं को हटवाया। जिसके बाद जेसीबी से केडीए की टीम ने दीवार गिरवाई। इस दौरान महिलाओं ने केडीए की टीम का घेराव कर दोबारा हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने महिलाओं को वहां से हटाकर मकान खाली कराया।