-
पूर्व विधायक अजय कपूर ने शुरू की जनता रसोई
-
लॉकडाउन में हजारों गरीबों को बाटेंगे फ़ूड पैकेट्स
कानपुर:- देशभर में कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बाद आज कानपुर में किदवई नगर विधानसभा के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय कपूर ने “सेवक रसोई” की शुरुआत की है,जिसमें 50 कर्मचारी भोजन तैयार करने के लिए लगाए गए हैं और फूड पैकेट्स को काफी सुरक्षा के बीच तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर में कोरोना के 4 नये पॉजिटिव मामले
लॉकडाउन के बाद से ही गरीबों के भोजन के लिए पूरे कानपुर में कई संस्थाएं सामने आई थी,तो आज वही कानपुर के पूर्व विधायक अजय कपूर ने भी गरीब जनता की सेवा के लिए सेवक रसोई की शुरुआत कर दी है और रोजाना हज़ारों गरीबों की भूख खत्म करने के लिए जनता की सेवा में यह “सेवक रसोई” की शुरुआत की गई है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: हाथ में थूक कर हर जगह लगा रहे हैं जमाती
जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने बताया कि फूड पैकेट्स को तैयार करने के लिए कर्मचारियों को सैनिटाइज कराया गया साथ ही उन्हें मास्क, हैंड ग्लव्स और हेड कवर पहनकर खाना बनाने के लिए कहा गया है और खाने के पैकेट को भी सफाई के साथ पैक किया गया है,ताकि किसी को भी कोई परेशानी ना हो।
कानपुर की अन्य तमाम जानकारियों से जुड़े रहने के लिए फॉलो करें हमें ट्विटर पर और सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल।