कानपुर:– कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने कानपुर के गरीब लोगों के लिए सेवक रसोई की शुरुआत शनिवार को की थी। जिसके बाद आज रविवार को सेवक रसोई में खुद पूर्व विधायक अजय कपूर ने गरीबों की भूख मिटाने के लिए फूड पैकेट्स तैयार किया और उन्हें खुद ही गाड़ियों में रखवाया।
जहां एक तरफ देशव्यापी लॉक डाउन से गरीब तबके में दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष बढ़ गया है तो वही कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने गरीबों के कल्याण के लिए सेवक रसोई प्रारंभ कर दी है।
फूड पैकेट को साफ सफाई के साथ पैक कराया गया और सभी सेवक रसोई के कर्मचारी हैंड ग्लव्स मास्क हेड कवर लगा कर के फूड पैकेट्स को तैयार कर रहे थे।
पूर्व विधायक अजय कपूर के साथ दादानगर कॉपरेटिव एस्टेट एक अध्यक्ष विजय कपूर व पार्षद संजीव मिश्रा,पार्षद जेपी पाल अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।