chandragrahan 2020
घरेलु

10 जनवरी को लगने जा रहा है चन्द्र ग्रहण !


  • साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को

  • जानिए क्या है इसे लेकर धार्मिक मान्यता


साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है,यह चंद्र ग्रहण यूरोप,एशिया,अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों में देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 10 जनवरी की रात 10:37 से हो जाएगी जो कि रात में 2:42 तक रहेगा यानी कि यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी से 11 जनवरी तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 5 मिनट की होगी। आपको बता दें कि छाया चंद्रग्रहण होने से इसका कोई भी असर नहीं माना जाएगा। यानी कि कोई भी सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिष विधाओं की माने तो जो चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से नहीं दिखाई देता उसका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं होता, चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है इसलिए यह खुली आंखों से न दिखाई देने वाला चंद्रग्रहण होगा, जिसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

chandragrahan 2020

वही ग्रहण से जुड़ी हुई कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं तो आइए जानते हैं कि क्या है धार्मिक मान्यता चंद्रग्रहण की!

यह भी पढ़ें:- किसान ने बनाया मोदी का मन्दिर,रोज करता है पूजा अर्चना

धार्मिक मान्यता क्या कहती है :-

ग्रहण की कहानी समुद्र मंथन से सामने आई थी जब एक बार दानव और देवताओं में अमृत को लेकर के समुद्र मंथन हुआ जिस विवाद को सुलझाने के लिए अमृत देवताओं को पिलाने के लिए भगवान विष्णु ने एक चाल चली, जिसके बाद भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लिया और तब जाकर के देवताओं को अमृत मिला,उस समय राहु ने भी देवताओं का वेश धारण करके अमृत का पान कर लिया था। आपको बता दें कि राहु असुर था और उसने देवताओं का वेश धारण किया था। चंद्र और सूर्य ने राहु को पहचान लिया था। और भगवान विष्णु को राहु की इस हरकत सूचना दे दी थी। विष्णु जी ने क्रोधित होकर राहु का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया था।

राहू और केतु से है सन्दर्भ:-

क्योंकि अमृत राहु के मुख में जा चुका था इस कारण राहु के मृत्यु तो नहीं हुई लेकिन उसका सिर का भाग अलग होने के कारण सिर वाला भाग राहु कहलाया तो धड़ वाला भाग केतु कहलाया। इस पूरी घटना के बाद सही राहु को चंद्र और सूर्य का शत्रु बताया जाता है और समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा ग्रहों पर राहु का ग्रास हो जाता है और इसी घटना को चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण कहते हैं।

क्या होगा आपके जीवन पर असर:-

उप्छाया चंद्रग्रहण होने की वजह से इस चन्द्रग्रहण का कोई असर नही होगा ऐसा धार्मिक मान्यताओ की वजह से है क्योकि किसी भी ग्रहण का असर तब ही होता है जब वह गृह नग्न आँखों से दिखाई दे यह चंद्रग्रहण तब लगेगा जब प्रथ्वी की की छाया चन्द्रमा पर पड़ेगी इसलिए इस ग्रहण का कोई भी महत्व नही है और न ही कोई असर !

अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो फॉलो करें हमे हमारे फेसबुक और ट्विटर पेज पर!

One thought on “10 जनवरी को लगने जा रहा है चन्द्र ग्रहण !

Comments are closed.